Sponsor

recent posts

Tuesday, 7 April 2020

भारत में कोरोना: तेलंगाना में तेजी से बढ़े मामले

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 4,281 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में भी आंकड़ा 800 के करीब पहुंच चुका है। इस जानलेवा वायरस ने 111 लोगों की जान ली है जबकि 319 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। आइए जानते हैं भारत में कोरोना से जुड़े हर LIVE अपडेट.. दिल्ली में कई स्वास्थकर्मी कोरोना पॉजिटिव दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में सोमवार को डॉक्टर और 9पैरामैडिकल कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद इस सरकारी अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के 24 स्वास्थ्य कर्मचारियों को घर में क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने कहा, 'सोमवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक डॉक्टर और 9 पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इस अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है।' राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 525 हो गई जबकि अब तक इससे 7 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड-19 केस तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 308 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार द्वारा जारी एक मीडिया बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक वायरस के कारण 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 45 रोगियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। त्रिपुरा भी पहुंच गया कोरोना कोरोना वायरस की चपेट से त्रिपुरा भी नहीं बच सका है और सोमवार को राज्य में इसके पहले मामले की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के अनुसार अगरतला में 44 वर्षीय एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। महिला ने हाल ही में विदेश की यात्रा भी की थी। फिलहाल उसका इलाज अगरतला राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की और कहा कि सरकार रोगी की उचित देखभाल कर रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2JMq8M0

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

designcart

Revenue generate1

Powered by Blogger.