Sponsor

recent posts

Monday, 30 March 2020

130 और.. डरा रही कोरोना की कल की तस्वीर

नई दिल्ली भारत में कोविड- 19 पॉजिटिवों की संख्या रविवार को 1000 का आंकड़ा भी पार कर गई। देश भर में 130 नए मामले सामने आए हैं और इस बार दिल्ली में यह संख्या चौंकाने वाले रूप में बढ़कर सामने आई है। यहां एक दिन में 23 लोग इस संक्रमण का शिकार दिखे वहीं महाराष्ट्र में रविवार को इस घातक वायरस के कारण 2 और मौतें हो गईं। यह पहली बार है, जब दिल्ली में एक दिन में कोविड- 19 का आंकड़ा दो अंकों तक पहुंचा हो, राज्य के अधिकारियों ने इस पर चिंता जताई है। राष्ट्रीय स्तर पर रविवार लगातार तीसरा ऐसा दिन था, जब इस घातक वायरस से पीड़ितों की संख्या 100 से अधिक रही। यह इस बात के संकेत हैं कि अब यह संक्रमण देश में तेजी से अपने पांव पसार रहा है और अब तक देश में 1122 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 30 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी 1024 मामलों की ही पुष्टि की है, जिनमें 27 की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब सबसे ज्यादा कोविड-19 पीड़ितों की संख्या 203 हो गई है। यहां रविवार को इसके चलते दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या अब 8 हो गई है। मरने वालों में पश्चिमी मुंबई में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर की पत्नी और अमरावती के बुलधाना क्षेत्र से एक व्यक्ति है। दोनों ही 40 पार की उम्र के थे और दोनों का ही कोई विदेश यात्राओं का कोई इतिहास नहीं है। महाराष्ट्र के स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बहुत कम ही दिनों में यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 203 को छू गई है। जब राज्य में पहला कोरोना का पहला मामला सामने आया था, तब इस संख्या को 100 तक पहुंचने में 16 दिन का समय लगा था लेकिन 100 से 200 होने में इसे मात्र 5 दिन का समय ही लगा। नैशनल हेल्थ मिशन के कमिश्नर डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि राज्य में 35 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। महाराष्ट्र के बाद देश में केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां 202 मामले सामने आ चुके हैं और यहां एक मौत हुई है। गुजरात में कोविड- 19 के 58 मामले दर्ज हुए हैं और यहां 5 मौत हो चुकी हैं। रविवार को यहां 47 वर्षीय व्यक्ति की इस बीमारी के चलते मौत हुई यह राज्य में 5वीं मौत थी। उत्तर प्रदेश में भई कोविड- 19 के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। राज्य में रविवार को अपनी सबसे ज्यादा संख्या रेकॉर्ड की। रविवार को यहां 19 मामले सामने आए, जिससे यहां का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामले भी राज्य में कोविड के केंद्र बने नोएडा और मेरठ से सामने आ रहे हैं लेकिन अभी तक कम्यूनिटी स्प्रेड (समुदाय में फैलने) के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। इन 19 नए मामलों में मेरठ से 12, नोएडा से 4 और गाजियाबाद से 2 और एक बरेली से सामने आए हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2QPqwxp

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

designcart

Revenue generate1

Powered by Blogger.